सोमवार को 790 मरीजों ने कराए पंजीकरण, टटोली नब्ज
जागरण मोर्चा, कार्यालय
रामपुर। एक दिन के बाद जिला अस्पताल खुलते ही मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ का आलम यह रहा है कि पर्चा कांउटर से लेकर प्लास्टर कक्ष तक रोगियों की कतार लगी रही। पर्चा बनवाने को लिए कतार में लगे रोगियों की धक्का मुक्की भी हुई। काफी जद्दोजहद के बाद ही रोगियों ने पंजीकरण कराया।
सोमवार को जिला अस्पताल में 790 रोगियों ने पंजीकरण कराए। इन रोगियों में सर्वाधिक खांसी, जुकाम, बुखार, सिर और गले में दर्द के रोगियों को चिकित्सकों ने परामर्श दिया। ओपीडी के बाहर भी रोगियों की भीड़ भाड़ लगी रही। चिकित्सक को दिखाने के लिए रोगी अपनी बारी का इंतजार करते रहे। अंदर बैठे चिकित्सकों ने रोगियों की नब्ज को देखा। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.युगल किशोर ने बताया कि बच्चों को इस मौसम में शीत पेय पदार्थ न मिलाएं। लोग भी इन चीजों से दूरी बनाएं। मौसम अचानक से गर्म हुआ है। इसीलिए ये चीजें सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसीलिए ध्यान देने की जरूरत है। जिला अस्पताल में ओपीडी में रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है।






