पूरनपुर में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती

प्रतिमा शिलान्यास न होने पर क्षत्रिय करणी सेना नाराज, समाज खुद लगाएगा प्रतिमा

 

 

जागरण मोर्चा कार्यालय
पूरनपुर। महाराणा प्रताप जयंती पर शनिवार को पूरनपुर स्थित महाराणा प्रताप चौक पर क्षत्रिय करणी सेना द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष ठाकुर रविंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर केक काटा और जयकारों के बीच जयंती मनाई।

कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता और विधायक बाबूराम पासवान की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय रही। करणी सेना जिलाध्यक्ष ने कहा कि चेयरमैन ने प्रतिमा शिलान्यास का आश्वासन दिया था, लेकिन कार्यक्रम नहीं हुआ। इस पर समाज के लोगों ने नाराजगी जताई।

मंच से ऐलान किया गया कि अब महाराणा प्रताप की प्रतिमा समाज के सहयोग से स्थापित कराई जाएगी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के त्याग, बलिदान और स्वाभिमान को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

इस दौरान संजय कुमार मिश्रा, हर्ष प्रधान, नवनीत मिश्रा, एडवोकेट रजनीश पांडे समेत बड़ी संख्या में समाजसेवी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here