Home Breaking News 12 करोड़ के जेवर के साथ नेपाल की दो महिलाएं सहित तीन...

12 करोड़ के जेवर के साथ नेपाल की दो महिलाएं सहित तीन गिरफ्तार

0
56

12 करोड़ के जेवर के साथ नेपाल की दो महिलाएं सहित तीन गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक ने प्रेसवार्ता कर किया खुलासा

जागरण मोर्चा कार्यालय

रामपुर। जेवर चोरी करके भागे दो महिलाएं सहित तीन आरोपियों को तेलंगाना पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर बिलासपुर में पकड़ लिया। जहां एसपी ने प्रेसवार्ता करके इस बारें में बताया।

 

तेलंगाना के जिला साईबराबाद थाना गची बाऊली जनपद साईबराबाद कमिश्नरेट में 7 जून को करोड़ों के जेवर चोरी होने का मुकदमा लिखा गया था। उसके बाद तेलंगाना की पुलिस सक्रिय हो गई थी। उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर में आरोपियों के आने की जानकारी मिलने पर यहां के अधिकारियों से संपर्क साधा गया था।उसके बाद पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देश पर अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया। जिसके बाद थाना बिलासपुर, एसओजी टीम एवं तेलंगाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान फरार आरोपी कमल पुत्र जयनन्दा निवासी मोहन्याला ग्राम पलिया थाना मोतीपुर जिला कईलाली, नेपाल एवं, कल्पना पत्नी भूपेन्द्र निवासी विनायक अच्छम राज्य मंगलसैन, नेपाल,विमला पत्नी कमल निवासी मोहन्याला ग्राम पलिया थाना मोतीपुर जिला कईलाली, नेपाल को चोरी किए गए माल के साथ डिबडिबा ओवरब्रिज (नये पुल के नीचे) से गिरफ्तार किया। उसके बाद एसपी ने प्रेसवार्ता करके घर के बारे में बताया। बरामद किए गए जेवरों की कीमत 12 करोड़ बताई गई है। एसपी ने सराहनीय कार्य के लिए सम्पूर्ण टीम को 25 हजार रुपये के नगद इनाम से पुरस्कृत किया।बिलासपुर कोतवाल जीत सिंह ने बताया कि आरोपी सराफा कारोबारी के यहां पर काम करते थे। वहां से सोने के जेवर चुराकर फरार हो गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here