सैदपुर की फिजा बिगाड़ने की कोशिश, अफवाहों से बढ़ा तनाव
मुस्लिम समुदाय के खुरपतियों ने हिंदू समाज की दुकानों से सामान न खरीदने का जारी किया फरमान
विरोध में हिंदू समाज ने बाजार की बंद, पुलिस जांच में जुटी
जागरण मोर्चा कार्यालय
बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर कस्बे में कुछ खुराफाती तत्वों द्वारा माहौल खराब करने की कोशिश सामने आई है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी और पीड़ित पक्ष के बीच किसी प्रकार का विवाद या गिला-शिकवा नहीं है, इसके बावजूद कुछ लोग जानबूझकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने में जुटे हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, मुस्लिम समुदाय के कुछ खुरपाती लोगों द्वारा हिंदू समाज की दुकानों से सामान न खरीदने का फरमान जारी किए जाने की चर्चा फैल गई। यह बात जैसे ही कस्बे में फैली, हिंदू समाज में आक्रोश व्याप्त हो गया और विरोध स्वरूप बाजार बंद कर दिया गया। इससे क्षेत्र में हल्का तनाव उत्पन्न हो गया।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया और मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों से बातचीत कर शांति बनाए रखने की अपील की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह पूरा मामला अफवाहों और कुछ असामाजिक तत्वों की शरारत का परिणाम हो सकता है।
इसी बीच गोपनीय विभाग की टीम भी कस्बे में पहुंची और पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच-पड़ताल की। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे खुराफाती तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कस्बे में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन पुलिस सतर्कता बनाए हुए है।
यह था मामला
कस्बे के एक मोहल्ला निवासी एक 35 वर्षीय युवक ने एक सप्ताह पहले 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इसी बात को लेकर कस्बे के कुछ कट्टरपंथी और खुरपाती लोगों ने मामले को तूल देने की कोशिश की है। लोगों का आरोप है कि कस्बे में एक ग्रुप संचालित किया गया है। इस ग्रुप में मुस्लिम समुदाय के कुछ कट्टरपंथी लोग जुड़े हुए हैं। इस ग्रुप में फरमान जारी किया गया है कि हिंदुओं की दुकानों से कोई भी समान नहीं खरीदा जाएगा और देखने को भी मिला कि दो दिन में किसी भी मुस्लिम व्यक्ति ने हिंदू की दुकान से सामान नहीं खरीदा। इसी के विरोध में मंगलवार को हिंदू समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया और दुकान बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव कस्बे में पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि खुरपाती कोई भी क्यों न हो उसे छोडा नहीं जाएगा। अब देखना होगा कि इन खुरपाती तत्वों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी।
वर्जन
मामला संज्ञान में आते ही पुलिस फोर्स के साथ कस्बे में मामले की जानकारी ली गई। खुरपातियों को चिन्हित किया जा रहा है जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकार की खुरपात करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा- अंशुमन श्रीवास्तव, सीओ बिसौली





