Home Breaking News घर में घुसकर दबंगों की मारपीट, महिलाओं से अभद्रता का आरोप

घर में घुसकर दबंगों की मारपीट, महिलाओं से अभद्रता का आरोप

0
87

घर में घुसकर दबंगों की मारपीट, महिलाओं से अभद्रता का आरोप
आरोपी जगजीवन सिंह बाजवा समेत कई लोगों पर गंभीर आरोप, सीसीटीवी में कैद घटना

जागरण मोर्चा कार्यालय
पूरनपुर। बंडा रोड के एक घर में घुसकर मारपीट और अभद्रता करने का मामला सामने आया है। पीड़ित कुलबीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोपी जगजीवन सिंह बाजवा समेत कई लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं।
तहरीर के अनुसार, घटना 19 अप्रैल 2026 की शाम करीब 6:15 बजे की है, जब आरोपी जगजीवन सिंह बाजवा अपने साथियों के साथ पीड़ित के घर में जबरन घुस आया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि इस दौरान महिलाओं के साथ अभद्रता की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित का कहना है कि पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। आरोपी की बढ़ी हिम्मत पर सफेदपोश मदद होने का संदेह गहरा होता जा रहा है साथ ही ज्ञात हुआ है कि आरोपी पर पहले से मुकदमे दर्ज हैं।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here