Home Breaking News गुमशुदा युवक का गन्ने के खेत में मिला कंकालनुमा शव, हत्या की...

गुमशुदा युवक का गन्ने के खेत में मिला कंकालनुमा शव, हत्या की आशंका

0
106

 

गुमशुदा युवक का गन्ने के खेत में मिला कंकालनुमा शव, हत्या की आशंका

जागरण मोर्चा कार्यालय
अमरिया। थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम हरहरपुर धुरा निवासी 20 वर्षीय युवक शिवकुमार पुत्र सोमपाल का कंकालनुमा सड़ा-गला शव रविवार को एक गन्ने के खेत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव के पास से एक मोबाइल फोन और चप्पल भी बरामद हुई है।
जानकारी के अनुसार शिवकुमार बीते कई दिनों से लापता था। उसके पिता सोमपाल ने 2 जून 2026 को थाना अमरिया में बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार को ग्रामीणों ने गांव के निकट गन्ने के खेत में एक शव पड़ा देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान शिवकुमार के रूप में कराई। घटना की सूचना मिलते ही सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ सदर नताशा गोयल तथा थाना अमरिया पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने गांव के ही सूरजपाल समेत कई लोगों पर हत्या कर शव खेत में फेंकने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि युवक की सुनियोजित तरीके से हत्या की गई है।
सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि गुमशुदा युवक का शव गन्ने के खेत में मिलने की सूचना प्राप्त हुई है। मृतक की गुमशुदगी 2 जून को थाना अमरिया में दर्ज कराई गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा घटना के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here