Home Breaking News सड़क दुर्घटना में हुई थी अजय और विजय की मौत,हर आंख नम...

सड़क दुर्घटना में हुई थी अजय और विजय की मौत,हर आंख नम हर ओर मातम

0
35

हर आंख नम हर ओर मातम

-जब एक साथ उठीं दो अर्थी तो रो उठा तिलहर

-शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में हुई थी अजय और विजय की मौत

 

 

जागरण मोर्चा कार्यालय

तिलहर, शाहजहांपुर
नगर में गमगीन माहौल के बीच जब दो सगे भाइयों की आर्थियां के एक साथ उठीं तो पूरा तिलहर एक साथ रो उठा।बता दें शुक्रवार को तिलहर के निकटवर्ती ग्राम अमनपुर गौंटिया निवासी दो सगे भाई विजय और अजय अपनी दवाई लेने तड़के शाहजहांपुर बाइक से जा रहे थे हाईवे पर रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों उछलकर सड़क के किनारे बाइक सहित दूर जा गिरे ।विजय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि बड़े भाई अजय को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई ।

घटना की वीडियो सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई पुलिस ने सूचना मिलने पर ट्रक की तलाश शुरू कर दी है ।जब दोनों युवकों का शव उनके घर पहुंचा तो घर वालों का रोते रोते बुरा हाल हो गया ।इस घटना की जानकारी जिसे भी मिली युवकों के घर की ओर दौड़ चला युवकों के पिता फालिश का शिकार हैं जो कि अपने घर में ही रहते हैं ।
युवकों की अंतिम यात्रा में सैकड़ों की संख्या में नगरवासी उमड़ पड़ेविजय और अजय का अंतिम संस्कार हाईवे किनारे स्थित श्मशान भूमि पर गमगीन माहौल में पर कर दिया गया ।शव यात्रा में राष्ट्रीय गौरक्ष दल के राष्ट्रीय महामंत्री यशवंत मैथिल पूर्व जिंप सदस्य मुकेश दीक्षित भाजपा के जिला महामंत्री अरुण यादव चैनू सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here