Home Breaking News गंज क्षेत्र में बंद घर से बीस लाख का माल चोरी

गंज क्षेत्र में बंद घर से बीस लाख का माल चोरी

0
14

गंज क्षेत्र में बंद घर से बीस लाख का माल चोरी

जानकारी होने के बाद परिजनों में मचा कोहराम

 

जागरण मोर्चा कार्यालय
रामपुर।थाना गंज क्षेत्र में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता का दावा है कि घर से करीब 20 लाख रुपये के सोने के जेवर और लगभग पौने दो लाख रुपये नकद चोरी हुए हैं। सूचना मिलते ही थाना गंज पुलिस और गुर्जर टोला चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
चोरी की घटना थाना गंज क्षेत्र के मौलवी साहब की मजार के पास स्थित सरकारी अस्पताल के सामने स्थित एक मकान की है। यहां रहने वाली शायदा खानम के अनुसार वह शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अपनी बहन को स्वार छोड़ने गई थीं। शनिवार शाम करीब 5 बजे घर लौटीं। घर आने के बाद वह अन्य कामों में व्यस्त हो गईं।रात करीब 8 बजे जब वह कमरे की ओर गईं तो पहली नजर में ताला बंद दिखाई दिया, लेकिन पास जाकर देखा तो ताला कटा हुआ था। कमरे का दरवाजा खोलने पर अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। अलमारी और बेड का सामान पूरी तरह बिखरा पड़ा था और घर में रखे सोने के जेवर तथा नकदी गायब थी।पीड़िता शायदा खानम का कहना है कि चोर करीब 20 लाख रूपये के सोने के आभूषण और लगभग पौने दो लाख रुपये नकद ले गए हैं। उनके अनुसार चोरी हुए सामान की कुल कीमत लगभग 22 लाख रुपये है।घटना की जानकारी उन्होंने अपने भाई को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना गंज की गुर्जर टोला चौकी के प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।आसपास के लोगों से पूछताछ भी की गई।फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरी की इस वारदात का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here