Home Breaking News सांड़ से टकराई बाइक,युवक की मौत,भाई गंभीर रुप से घायल

सांड़ से टकराई बाइक,युवक की मौत,भाई गंभीर रुप से घायल

0
25

सांड़ से टकराई बाइक,युवक की मौत,भाई गंभीर रुप से घायल

-बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव फिरोजपुर के पास हुआ हादसा

-बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव भानपुर के रहने वाले

 

जागरण मोर्चा कार्यालय

 

बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक अचानक बाइक से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई,जबकि उसका सगा भाई गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया,जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं,पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव भानपुर निवासी बंटी मिश्रा (45) पुत्र रामकिशोर मिश्रा अपने सगे भाई दयाशंकर के साथ बाइक से शनिवार रात 8 बजे वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव बगरैन स्थित रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान फिरोजपुर गांव के पास सड़क पर अचानक सामने आए सांड़ से उनकी बाइक टकरा गई। जिससे बाइक सवार दोनों सगे भाई उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। जिसमें बंटी की मौके पर मौत हो गई। जबकि दयाशंकर गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दयाशंकर को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया,जबकि बंटी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि घायल को उपचार जारी है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here