Home Breaking News खबर का असर: इनामी हत्यारोपी को बचाने के आरोप में दरोगा निलंबित,...

खबर का असर: इनामी हत्यारोपी को बचाने के आरोप में दरोगा निलंबित, इंस्पेक्टर लाइन हाजिर 15 लाख की रिश्वत का आरोप: सोनू को सोनपाल बनाकर जेल भेजने में फंसी बिनावर पुलिस

0
90

खबर का असर: इनामी हत्यारोपी को बचाने के आरोप में दरोगा निलंबित, इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

15 लाख की रिश्वत का आरोप: सोनू को सोनपाल बनाकर जेल भेजने में फंसी बिनावर पुलिस

जागरण मोर्चा कार्यालय

बदायूं। जिले की बिनावर थाना पुलिस पर लगे गंभीर आरोपों के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है। गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में हुए चर्चित विपिन प्रजापति हत्याकांड के 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को कथित रूप से बचाने के मामले में कार्रवाई शुरू हो गई है। खबर का असर यह हुआ कि आरोपी को तमंचे के मामले में जेल भेजने वाले दरोगा रामवीर सिंह को निलंबित कर दिया गया है, जबकि इंस्पेक्टर अरिहंत सिद्धार्थ को लाइन हाजिर किया गया है।

बताया जाता है कि 12 जुलाई को लोनी के रीताराम कॉलोनी में हॉर्न बजाने के विवाद में विपिन प्रजापति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी सोनू फरार चल रहा था, जिस पर इनाम घोषित था। 23 जुलाई को बिनावर पुलिस ने करावल पुलिया के पास से एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर उसका नाम ‘सोहनपाल उर्फ सूजल’ बताया और आर्म्स एक्ट में जेल भेज दिया।

बाद में खुलासा हुआ कि पकड़ा गया युवक कोई और नहीं बल्कि वही इनामी हत्यारोपी सोनू था। आरोप है कि पुलिस ने करीब 15 लाख रुपये लेकर आरोपी को हत्या के मुकदमे से बचाने के लिए नाम बदलकर मामूली धारा में जेल भेज दिया।

मामले के सामने आने पर पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। फैजगंज बेहटा समेत अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है, जिस पर बड़ी कार्रवाई की संभावना है।

उधर, थाना प्रभारी ने सफाई देते हुए कहा कि आरोपी ने गलत नाम-पता बताया था। वहीं बरेली रेंज के डीआईजी अजय कुमार साहनी ने बताया कि इस पूरे मामले जो भी दोषी होगा उसको छोड़ा नहीं जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here