Home Breaking News पंचायत भवन में भरा पानी, कई घर जलभराव की चपेट में; बीमारियों...

पंचायत भवन में भरा पानी, कई घर जलभराव की चपेट में; बीमारियों का खतरा बढ़ा

0
13

पंचायत भवन में भरा पानी, कई घर जलभराव की चपेट में; बीमारियों का खतरा बढ़ा

कुंवर गांव संवाददाता

कुंवर गांव बदांयू । विकासखंड सालारपुर की ग्राम पंचायत सिगोई में लगातार हो रही बारिश के चलते जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। पंचायत भवन परिसर से लेकर उसके कमरों तक पानी भर जाने के कारण पंचायत स्तर की गतिविधियां प्रभावित हो गई हैं। भवन में ताला लगा होने से ग्रामीणों को जरूरी कार्यों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार गांव में रामचन्द्र, रामोता, राममूर्ति, हरपाल, रामनिवास, रामेश्वर, राजवीर, सुरजीत, नेकशू और रमेश सहित कई परिवारों के घरों के आसपास पानी भर गया है। कुछ घरों में पानी घुसने से लोगों का सामान्य जनजीवन प्रभावित हो गया है। घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत भवन के सामने स्थित तालाब के ओवरफ्लो होने से हर वर्ष जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है, लेकिन इस बार लगातार बारिश के कारण स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है। जलभराव के कारण गांव के कई रास्ते भी प्रभावित हैं।

गंदा पानी जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे डेंगू, मलेरिया सहित अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई दिनों से समस्या बनी हुई है, लेकिन अभी तक कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है।

इस संबंध में (बीडीओ) नितिन कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही गांव पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया जाएगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here