Home Breaking News बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे विधायक राजीव सिंह बब्बू भैया, ...

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे विधायक राजीव सिंह बब्बू भैया, 352 परिवारों को बांटी राहत सामग्री, तहसील प्रशासन द्वारा चिन्हित किए गए थे परिवार

0
26

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे विधायक राजीव सिंह बब्बू भैया

352 परिवारों को बांटी राहत सामग्री, तहसील प्रशासन द्वारा चिन्हित किए गए थे परिवार

राहत सामग्री वितरित करते दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह

जागरण मोर्चा कार्यालय

उसहैत। थाना उसहैत क्षेत्र के ग्राम पंचायत जटा के मजरा खेड़ा जलालपुर खाम में रविवार को बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत सामग्री वितरण कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया उपस्थित रहे। उनके साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधानगण एवं बड़ी संख्या में पत्रकार भी मौजूद रहे।

कैंप के दौरान कुल 352 बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई। इनमें जटा ग्राम पंचायत खेड़ा जलालपुर खाम के 200, प्रेमी नगला के 39, ठकुरी नगला ग्राम पंचायत खजुरा पुख्ता के 29 तथा जसवंत नगला के 24 परिवार शामिल रहे। राहत सामग्री में खाद्य एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं शामिल थीं।

प्रत्येक परिवार को बोरी के अंदर 10 किलो आटा, 10 किलो चावल, 2 किलो अरहर दाल, 2 किलो चना, 2 किलो भुना चना, 1 किलो नमक, 1 लीटर रिफाइंड या सरसों का तेल, हल्दी, मिर्च, सब्जी मसाला और चीनी दी गई। इसके अलावा बोरी के बाहर 10 किलो आलू और 2.5 किलो लइया भी प्रदान की गई।

गैर-खाद्य सामग्री में तिरपाल, मोमबत्ती, माचिस, नहाने व कपड़े धोने के साबुन, सैनिटरी पैड, डिस्पोजल बैग, डेटॉल/सेवलॉन, सूती कपड़ा, तौलिया, 18 लीटर की बाल्टी और मग भी वितरित किए गए।

इस दौरान विधायक बब्बू भैया ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा भी की। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने भी स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर आपदा में जनता के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रशासन की ओर से लोगों को सुरक्षित पेयजल के लिए पानी उबालकर या क्लोरीन की गोली का उपयोग करने, मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी लगाने तथा स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here