Home Breaking News दिनदहाड़े एसबीआई एटीएम तोड़ने की कोशिश, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध

दिनदहाड़े एसबीआई एटीएम तोड़ने की कोशिश, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध

0
18

दिनदहाड़े एसबीआई एटीएम तोड़ने की कोशिश, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध

जागरण मोर्चा कार्यालय

सहसवान (बदायूं)। नगर में शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने एसबीआई के एटीएम को तोड़कर रुपये निकालने का प्रयास किया। हालांकि काफी देर तक कोशिश करने के बाद भी वह एटीएम तोड़ने में सफल नहीं हो सका और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया है।

 

बताया गया कि शनिवार को दिन में बारिश के चलते सड़कों पर अपेक्षाकृत सन्नाटा था। इसी दौरान एक व्यक्ति एटीएम केबिन में पहुंचा और मशीन के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसे तोड़ने का प्रयास करने लगा। काफी देर तक प्रयास करने के बावजूद एटीएम नहीं टूट सका। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

 

घटना की जानकारी बैंक प्रबंधन को हुई तो कर्मचारियों में खलबली मच गई। बैंक प्रबंधन की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और एटीएम की जांच की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर संदिग्ध की पहचान और तलाश शुरू कर दी है।

 

थाना प्रभारी नरेश पाल सिंह ने बताया कि एटीएम में लगे कैमरों की फुटेज चेक की गई है। इसमें एक अज्ञात व्यक्ति दिखाई दे रहा है। उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम अज्ञात व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here