Home Breaking News लक्ष्य डिजिटल लाइब्रेरी के तीन युवाओं का यूपी होमगार्ड में अंतिम चयन...

लक्ष्य डिजिटल लाइब्रेरी के तीन युवाओं का यूपी होमगार्ड में अंतिम चयन सहसवान में खुशी की लहर, परिजनों और शुभचिंतकों ने दी बधाई

0
20

लक्ष्य डिजिटल लाइब्रेरी के तीन युवाओं का यूपी होमगार्ड में अंतिम चयन

सहसवान में खुशी की लहर, परिजनों और शुभचिंतकों ने दी बधाई


जागरण मोर्चा कार्यालय
सहसवान। लक्ष्य डिजिटल लाइब्रेरी, सहसवान में अध्ययन करने वाले तीन युवाओं का उत्तर प्रदेश होमगार्ड में अंतिम चयन हुआ है। इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है। चयनित युवाओं के परिजनों और शुभचिंतकों ने हर्ष जताते हुए उन्हें बधाई दी है।

लक्ष्य डिजिटल लाइब्रेरी से तैयारी करने वाले चयनित अभ्यर्थियों में प्रतिपाल पुत्र कालीचरन निवासी ग्राम फतनपुर टप्पा हवेली, सहसवान, सूरज पुत्र धर्मवीर निवासी मोहल्ला सैफुल्लागंज, सहसवान और विपिन कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी मोहल्ला नयागंज, तहसील सहसवान शामिल हैं।

तीनों युवाओं की सफलता को उनकी मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है। उनके चयन से लक्ष्य डिजिटल लाइब्रेरी का गौरव बढ़ा है। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है।

लक्ष्य डिजिटल लाइब्रेरी परिवार ने तीनों चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उम्मीद जताई कि वे अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगे तथा अपनी सफलता से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी प्रेरित करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here