Home Top News स्टेशन परिसर के बाहर बदइंतजामी हावी, बंद कमरों में बैठे हैं जिम्मेदार

स्टेशन परिसर के बाहर बदइंतजामी हावी, बंद कमरों में बैठे हैं जिम्मेदार

0
45

ई रिक्शों की अव्यवस्था से राहगीरों का पैदल निकलना भी मुश्किल

स्टेशन परिसर के बाहर लगा जाम

जागरण मोर्चा कार्यालय
पीलीभीत। शहर के स्टेशन परिसर के बाहर बदइंतजामी इस कदर हावी है कि आम राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया है। जाम पर आरपीएफ के जिम्मेदार भी सिर्फ मूकदर्शक बने हुए हैं।
ई रिक्शों का बेतरतीब संचालन आम जनता के लिए रोज मुसीबत बनता जा रहा है। भले ही पुलिस महकमा या फिर कोई भी अफसर इस पर कितनी ही सफाई पेश कर दे पर सच्चाई तस्वीरों में साफ है। जहां एक एक ओर अनगिनत लोग होली पर्व पर अपने घरों पर जल्द पहुंचने के लिए उत्साहित रहते हैं वहीं वर्दीधारियों की इस अनदेखी से लोग परेशान हो चुके हैं। यह तब और शर्मनाक हो जाता है जब स्टेशन परिसर के अंदर एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन से कट जाता है और जब उसके शव को लेने के लिए स्वर्ग वाहन भी इन अव्यवस्थाओं के चलते अपना रास्ता तलाशने को मजबूर हो जाता हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here