26 मार्च से 20 मई तक कराया जाएगा पुल पर कार्य
जागरण मोर्चा कार्यालय
रामपुर। लोक निर्माण विभाग द्वारा राम रहीम पुल को 54 दिन तक बंद रहेगा। क्योंकि इस जर्जर पोल पर मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इसके लिए विभागीय अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है।
शाहबाद-बाजपुर मार्ग एसएस 144 किलोमीटर 33 में स्थित राम रहीम पुल की मरम्मत बीयरिंग, ज्वाइंटस बदलना एवं मेस्टिक का कार्य 26 मार्च से 20 मई तक आरंभ रहेगा। यानि 54 दिन तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। यह कार्य गुरूवार से शुरू होगा। कार्य कराए जाने के लिए पुल के दोनो छोरों पर साइन बोर्ड भी लगाए गए है। वहीं कार्य शुरू होने पर वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ेगी। शहर से ज्वालानगर आने-जाने को राम रहीम पुल होकर गुजरना पड़ता है। सहायक अभियंता राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुल पर कार्य गुरूवार से आरंभ होगा। दोनों तरफ कार्य प्रगति पर होने तथा भारी वाहनों को प्रयोग पूर्णतया वर्जित होने का संदेश के बोर्ड लगा दिए हैं। ताकि कोई भारी वाहन पुल के ऊपर नहीं चढ़ सके। इसके लिए पुलिस के आला अधिकारियों को भी पत्र भेज दिए गए है, ताकि उनके स्तर से भी पुलिस व्यवस्था कर इसे प्रभावी बनाया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here