जागरण मोर्चा
शाहबाद। थाना क्षेत्र के सुहावा गांव के पास अज्ञात कार ने बाइक सवार ट्रैक्टर मकेनिक को रौंद दिया। हादसे में ट्रैक्टर मैकेनिक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।
सुहावा गांव निवासी इंतजार हुसैन (45) जनपद बरेली के सिरौली क्षेत्र में ट्रैक्टर संभालने का काम करते थे। शनिवार शाम में काम से लौटते समय गांव के पास पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन इंतजार को सीएचसी शाहबाद ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।







