Home Breaking News गंगा एक्सप्रेस वे पर फिर हादसा….. स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलटी, 30...

गंगा एक्सप्रेस वे पर फिर हादसा….. स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलटी, 30 यात्री घायल

0
192

गंगा एक्सप्रेस वे पर फिर हादसा….. स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलटी, 30 यात्री घायल

-बिसौली क्षेत्र में रविवार सुबह हादसा, आखिर लगातार क्यों पीलट रहीं स्लीपर बसेंं
-शीशा तोड़कर निकाले गए यात्री, मची चीखपुकार,सीएचसी व जिला अस्पताल में घायलाें का हुआ इलाज
जागरण मोचा कार्यालय
बदायूं। हरिद्वार से प्रयागराज सवारी लेकर जा रही स्लीपर बस रविवार की सुबह बिसौली थाना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर के पास में अनियंत्रित होकर गंगा एक्सप्रेस वे अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई लेकिन करीब 30 लोगों को खेटें आईं हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। बताया गया कि बस चीख-पुकार के बीच उनको शीशाद तोड़कर बाहर निकाला गया।
                                       चालक ने बताया कि वह रविवार की सुबह को हरिद्वार से करीब 40 यात्रियों को लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हुआ था। बस जैसे ही बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव फिराजपुर के पास पहुंची कि अचानक नींद की छपकी आने से बस अनियंत्रित हो गई। जब तक चालक उसे संभालता कि बस गंगा एक्सप्रेस वे पर ही पलट गई। हादसे के बाद उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
हादसे के समय बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे, जिनमें अधिकांश लोग प्रयागराज जा रहे थे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।
घटना की सूचना मिलते ही बिसौली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल और अन्य बड़े अस्पतालों में रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू कराया और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटवाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की रफ्तार काफी तेज थी और चालक नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके चलते यह हादसा हुआ। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं चालक को झपकी आने या तकनीकी खराबी की वजह से तो दुर्घटना नहीं हुई।
हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों और उनके परिजनों में दहशत का माहौल है। कई यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही हादसे का शिकार हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते हादसे होते रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती।
पुलिस ने बताया कि सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है और किसी की मौत की सूचना नहीं है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं प्रशासन ने भी घटना का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं।
वर्जन
पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। साथ ही स्लीपर बस की जांच की जाएगी कि बस के काजग पूरे हैं याद नहीं। फिटनेस के बिना तो कहीं बस संचालित नहीे हो रही थी। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। हरिओम, एआरटीओ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here