Home Breaking News छात्रा को लेकर युवक फरार

छात्रा को लेकर युवक फरार

0
25

जागरण मोर्चा
गजरौला। घर पर अकेली कक्षा 11 की नाबालिक छात्र को एक युवक बहला फुसलाकर लेकर फरार हो गया। घटना के समय छात्र की मां अपने दिवंगत पति की बरसी मनाने उत्तराखंड स्थित अपने गांव गई थी। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के जनपद पिथौरागढ़ के एक गांव निवासी महिला नगर के मौहल्ला बुधबाजार में किराए के घर में रहती है। बताते हैं कि वह 18 मार्च 2026 को अपने दिवंगत पति की बरसी मनाने के लिए गांव गई थी। उसकी पुत्री नगर के एक इण्टर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्र है। उसकी परीक्षाएं चलने के कारण वह अपनी माता के साथ गांव नहीं गई थी। इसी मौहल्ले में महिला की बुआ भी रहती हैं। कुछ दिन बाद जब महिला पति की बरसी मनाकर गांव वापस लौटी तो उसे अपने घर पर बेटी नहीं मिली। कुछ लोगों से जानकारी की तो पता चला कि उसकी बेटी को नगर के चौपला चौकी क्षेत्र के एक मौहल्ला निवासी युवक बहला फुसलाकर लेकर फरार हो गया। पीड़िता ने आरोपी युवक के विरूद्ध पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी प्रियांशू के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करके छात्र की तलाश शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here