जागरण मोर्चा
जनपद बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव बेहटा जवीं के रहने वाले विमल पुत्र इतवारी लाल की शादी लगभग 2 वर्ष पहले कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव लालूपुर नगरिया के रहने वाले जयसिंह की 22 वर्षीय बेटी किरण के साथ धूमधाम से हुई थी शादी के कुछ माह बाद किरण क्षह रोग से पीड़ित हो गई परिजनों ने उसका जगह-जगह उपचार कराया मगर वह सही नहीं हुई इसके बावजूद उन्होंने झाड़ फूंक वालों से भी उसका उपचार कराया मगर वह फिर भी सही नहीं हुई तो कल वृंदावन इलाज कराने को ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई किरण के मायके वालों को मौत की सूचना दी गई तो मायके वाले तुरंत उसके ससुराल पहुंचे और उन्होंने ससुराल वालों पर इलाज में लापरवाही और झाड़ू वालों से इलाज कराने का गंभीर आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दे दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किरण के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया







