Home Breaking News जहानाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन: 12 लाख की नशीली गोलियों के साथ...

जहानाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन: 12 लाख की नशीली गोलियों के साथ तीन तस्कर दबोच

0
59
  1. जहानाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन: 12 लाख की नशीली गोलियों के साथ तीन तस्कर दबोच

ज़िले भर में नशीली गोलियों का धंधा ज़ोरो पर
फ़ोटो परिचय- पुलिस द्वारा पकड़े गए नशीली गोलियों के तस्कर
जागरण मोर्चा कार्यालय

जहानाबाद/पूरनपुर। पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 12 लाख रुपये कीमत की प्रतिबंधित अल्प्राजोलम गोलियों के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में नशीली दवाएं, नकदी, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और दो कारें बरामद की हैं।
थाना प्रभारी प्रदीप कुमार बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम अकबरगंज स्थित गीता पेट्रोल पंप के पास दो कारों में कुछ संदिग्ध लोग आपस में पैसों और सामान का लेनदेन कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को घेर लिया।

तलाशी के दौरान कारों में रखे कार्टनों से करीब 1.20 लाख अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद हुईं। बाजार में इनकी कीमत लगभग 12 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस की गिरफ्त में लखविंदर सिंह निवासी पाली, राजस्थान, ओमकार मिश्रा निवासी पलिया कलां, फुरकान निवासी अमरिया आ गए।
उनके पास से 1.20 लाख अल्प्राजोलम टैबलेट, 54,550 रुपये नकद, 3 मोबाइल फोन, 8 एटीएम कार्ड, दो कारें पुलिस ने पकड़ीं। पूछताछ में सामने आया कि अल्प्राजोलम जैसी दवाएं केवल डॉक्टर के पर्चे पर बेची जा सकती हैं, लेकिन आरोपी इन्हें अवैध रूप से सप्लाई कर रहे थे। प्रारंभिक जांच में पता चला कि लखीमपुर खीरी से आए तस्कर पीलीभीत के फुरकान को यह खेप देने पहुंचे थे।पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही अब पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है कि नशीली दवाओं की यह खेप कहां से लाई गई और किन इलाकों में सप्लाई की जानी थी।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है और जल्द ही इस गिरोह से जुड़े बड़े खुलासे हो सकते हैं।
—-इंसेट—
पूरनपुर में भी नशे के कारोबारियों की पौ बारह
पूरनपुर। यहां दवाइयों की दुकानों पर शाम से देर रात तक दवाओं की बिक्री धड़ल्ले से की जाती है। बिना पर्चे से इन गोलियों की बिक्री अवैध है। अगर संबंधित महकमा छापेमारी करे तो यहां भी बड़े- बड़े माफिया पकड़े जा सकते हैं। पूर्व में शिकायतें भी की गईं लेकिन असर कुछ नहीं हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here