गुरुवार को चालक का पंखे से लटका मिला था शव

जागरण मोर्चा कार्यालय
रामपुर। जेसीबी चालक को आत्महत्या उकसाने के मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने पत्नी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चालक के भाई ने ससुरालियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी सास समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों का चालान कर दिया गया है।

शहजादनगर थाना क्षेत्र के ग्राम चमरपुरा निवासी देवेंद्र जेसीबी संचालक था। सिविल लाइंस के बाबा दीप सिंह नगर में उसका कार्यालय था। वह अक्सर यहीं पर रहता था। गुरुवार देर रात वह घर आया था। बाद में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी में लटक गया था। शुक्रवार की सुबह जब पड़ोसियों ने खिड़की से देखा तो उसका शव लटक रहा था। जिस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ परिजनों को सूचना दी तो कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर आ गए थे। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला था। जिसमें उसने अपनी मर्जी से जान से देने की बात कही थी। हालांकि जिला अस्पताल में देवेंद्र के परिजनों ने उसकी पत्नी व ससुरालियों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया था। मृतक के भाई मोहनलाल का कहना था कि उसका विवाह मूंढापांडे थाना क्षेत्र के खबाड़िया निवासी दुर्गेश के साथ हुआ था। अपने मायके वालों के कहने पर दुर्गेश का व्यवहार देवेंद्र के प्रति ठीक नहीं था। आए दिन झगड़ा करके मायके चली जाती। देवेंद्र उसे ले जाता तो कई बार ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट भी की। पुलिस ने आत्महत्या उकसाने के मामले में मृतक के भाई मोहनलाल की तहरीर के आधार पर मृतक की पत्नी दुर्गेश, सास पुरनिया, राशिद को गिरफ्तार कर लिया है। जहां से कार्रवाई से तीनों को कोर्ट में पेश कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here