जागरण मोर्चा कार्यालय
पीलीभीत|आज सुबह स्टेशन परिसर पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की शिनाख्त की जा रही हैं। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि करीब 9 बजे के करीब एक ट्रेन जो कि दुरई स्टेशन को जा रही थी उसकी चपेट में आने से युवक की मौत हो गई है। युवक के पास से कोई ऐसा पहचान पत्र नहीं मिला है जिससे युवक की पहचान हो सके। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की पहचान कर आगे की कार्यवाही करी जाएगी। इस हादसे के बाद स्टेशन परिसर पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है। हादसे की वजह से ट्रेन भी देरी से चल सकी।






