इस्लामनगर थाना क्षेत्र के सिठोली चौराहे के पास रविवार शाम हुआ हादसा 

जागरण मोर्चा 

बदायूं। तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना इस्लामनगर पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय भेज कर पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव सिठौली निवासी अजीत कुमार (38) पुत्र जमुना लाल रविवार को बाइक से इस्लामनगर किसी काम से गये थे । देर शाम घर लौटते समय तेज रफ्तार टेंपो ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि तेज रफ्तार टेंपो चालक नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रही बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद टेंपो चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला।

सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। शव देखते ही कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का मुआयना किया और शव को कब्ज़े में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह ने बताया कि मृतक अजीत कुमार के परिवार में पत्नी के अलावा दो छोटे बच्चे हैं। अचानक हुई इस मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, घर में चीख-पुकार मच गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात टेंपो और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और मार्ग पर लगे चेकपोस्टों को अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जल्द गिरफ़्तारी का भरोसा दिलाया है। वहीं ग्रामीणों ने सिठौली चौराहे पर तेज़ रफ़्तार वाहनों पर अंकुश लगाने और स्पीड ब्रेकर/साइनेज लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here