जागरण मोर्चा कार्यालय
पीलीभीत। लघु उद्योग रेडी पटरी संघ की नवीन इकाई का गठन किया गया। इस दौरान नंदकिशोर कश्यप को जिला अध्यक्ष व मनोज पांडे को जिला मंत्री लघु उद्योग रेडी पटरी कर्मचारी संघ के पद पर मनोनीत किया गया। बुधवार को भारतीय मजदूर संघ की बैठक में लघु उद्योग रेडी पटरी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष के रूप में नंदकिशोर कश्यप व जिलामंत्री मनोज पांडे मनोनीत किए गए। दोनों पदाधिकारियों का फूल मालाओं से सम्मान किया गया। कार्यक्रम में साधुराम दिवाकर, जिला अध्यक्ष ब्रह्म स्वरूप वर्मा, जिला मंत्री शेर सिंह चैहान, कोषाध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ राजेंद्र कुमार शर्मा, संयुक्त मंत्री योगेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष अमरेश कुमार, बालक राम वर्मा, जसवीर राजपूत, प्रमोद कुमार वर्मा, श्रवण कुमार वर्मा, गंगा प्रसाद वर्मा, बंटी लोधी राहुल राठौर, सुरेंद्र गंगवार, अंकित कुमार, सिद्धार्थ कुमार, बृजलाल राजपूत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान अध्य्क्ष बने नन्द किशोर कश्यप ने कहा कि अगर किसी भी व्यापारी के साथ उत्पीड़न किया गया तो विरोध की आवाज मुखर होगी।
नंदकिशोर बने अध्यक्ष, मनोज पांडे को मिली जिला मंत्री की जिम्मेदारी






