बाल विकास विभाग की जिला पोषण समिति की बैठक हुई सम्पन्न
जागरण मोर्चा संवाददाता
पीलीभीत।जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में बाल विकास विभाग के मासिक कार्यो की समीक्षा के साथ के पोषण कार्यक्रम एवं एक संभव अभियान गतिविधियों पर बिन्दुवार चर्चा की गई। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी ने पावर प्वांइंट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से बिन्दुवार कार्यों की प्रगति जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की।
अवगत कराया गया कि नवीन रेसिपी आधारित पुष्टाहार की आपूर्ति जनपद में माह जून में प्रारम्भ हुई है, जिसके अनुरुप वितरण भी किया जा रहा है ।इसके साथ ही एक जुलाई से प्रारंभ संभव अभियान के सम्बन्ध में अवगत कराया गया कि अभियान में मुख्यतः तीन विभागों बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग व पंचायती राज विभाग के समन्वय से विभिन्न गति विधियों का आयोजन कर समग्र पोषण सुधार के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। अवगत कराया गया कि इस अभियान में जनपद प्रदेश स्तर पर तेरहवें स्थान पर रहा।बैठक में जिलाधिकारी द्वारा मातृ वंदन योजना के अंतर्गत जनपद की प्रदेश स्तर पर पांचवी रैंक पर विभाग को बधाई देते हुए लगातार प्रयास करने और अवशेष लक्ष्य प्राप्ति हेतु निर्देशित किया गया। साथी पूरी प्रक्रिया को समझा। आवेदकों का पंजीकरण न करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को चिन्हित कर आवेदन करने हेतु निर्देशित किया गया प्रत्येक ब्लॉक में 5-5 सचिवालयों को आदर्श ग्राम सचिवालय के रूप में विकसित करने हेतु निर्देशित किया गया तथा ग्राम की सभी बैठकें ग्राम सचिवालय में ही की जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रभारी अधिकारी एनआरसी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित समस्त विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।




