Home Breaking News बिनावर में सनसनी: बेटे ने कुल्हाड़ी से काटकर की पिता की हत्या

बिनावर में सनसनी: बेटे ने कुल्हाड़ी से काटकर की पिता की हत्या

0
206

बिनावर में सनसनी: बेटे ने कुल्हाड़ी से काटकर की पिता की हत्या

समूह की किस्त भरने को पिता से मांग रहा था रुपये, न देने पर उतारा मौत के घाट

 

थाना पुलिस समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंचे, जांच शुरू

 

 

जागरण मोर्चा कार्यालय

 

 

बदायूं। थाना बिनावर क्षेत्र के गांव ब्यौर में शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक बेटे ने अपने ही पिता की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। घटना से गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

गांव निवासी राधेलाल (60) के पांच बेटे हैं, जिनमें आरोपी अहिवरन सबसे छोटा है। बताया जा रहा है कि राधेलाल के पास करीब 18 बीघा जमीन है और जमीन के बंटवारे को लेकर परिवार में पहले से ही तनाव बना हुआ था। इसके अलावा आरोपी अहिवरन अपने समूह की किस्त भरने के लिए पिता से रुपये मांग रहा था। जब राधेलाल ने रुपये देने से इनकार कर दिया तो विवाद बढ़ गया।

 

परिजनों के मुताबिक शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे आरोपी अहिवरन शराब के नशे में घर पहुंचा। इसी दौरान उसका अपने पिता से फिर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर उसने कुल्हाड़ी उठा ली और अपने पिता पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। इसके बाद उसने पिता का गला काट दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

 

घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। परिवार के अन्य सदस्य और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक राधेलाल की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही थाना बिनावर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

 

ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी अहिवरन शराब का आदी है और आए दिन घर में विवाद करता रहता था। परिवार के अन्य भाई—यशपाल, कालीचरण, शंकर और झाझन—इस घटना से स्तब्ध हैं। गांव में इस वारदात के बाद दहशत और शोक का माहौल है।

 

थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद और पैसों के लेन-देन को हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here