जागरण मोर्चा कार्यालय
पीलीभीत । भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव का समापन कार्यक्रम गांधी प्रेक्षा गृह में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने वन्यजीवन पर आधारित हिंदी पुस्तक सफ़रनामा का विमोचन किया।

वर्षो से वन्यजीवन के लिए नि स्वार्थ कार्य सेवा कर रहे वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर बिलाल मियां खान ने वन्यजीवन की अपनी इस पुस्तक सफ़रनामा में जिले सहित उत्तर प्रदेश का नाम देश-विदेश में भी रोशन किया है। बिलाल खान की प्रथम पुस्तक पीलीभीत टाइगर रिजर्व पर आधारित, द्वितीय पुस्तक तराई आर्क लैंडस्केप पर आधारित एवं तृतीय पुस्तक भारत के संपूर्ण टाइगर रिजर्व पर आधारित रही है।जनपद में फल फूल रहे वन्यजीवन एवं पर्यटन स्थल पर आधारित है।इस पुस्तक में 2003 से पीलीभीत माला रेंज में गोली से मारी गई बाघिन, पीलीभीत से फैजाबाद पहुंचे बाघ को गोली द्वारा मारा गया एवं वर्ष 2003 में चूका पिकनिक स्पॉट का प्रथम उद्घाटन व वर्ष 2012 से वर्ष 2026 तक मानव वनजीवन संघर्ष के दौरान मनुष्य एवं जीव जंतुओं की विस्तार पूर्वक घटनाएं और जंगल एवं उसके आसपास के पर्यटन स्थल तथा सौंदर्यकरण को दर्शाया गया है।
हिंदी में प्रकाशित वन्यजीवन का यह सफ़रनामा पीलीभीत के पर्यावरण संरक्षण व पर्यटन क्षेत्र के लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगा।
पुस्तक सफरनामा अनावरण में जिला अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह सहित मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास, सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर,
महोत्सव के नोडल अधिकारी अतुल द्विवेदी, मेले के सहयोगी मोहित शुक्ला, वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर एवं लेखक बिलाल मियां खान , मोहम्मद हिलाल , दानिश खान मौजूद रहे।







