Home Breaking News मंत्री संजय गंगवार के भतीजे की साढ़े तीन घंटे के ऑपरेशन के...

मंत्री संजय गंगवार के भतीजे की साढ़े तीन घंटे के ऑपरेशन के बाद बची जान

0
72

मंत्री संजय गंगवार के भतीजे की साढ़े तीन घंटे के ऑपरेशन के बाद बची जान

श्यामगंज पुल पर प्रतिबंधित चाइनीज मांझा से हुआ था हादसा

जागरण मोर्चा कार्यालय

बरेली। प्रतिबंधित चाइनीज मांझा एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। इस बार इसकी चपेट में प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार के 15 वर्षीय भतीजे आदित्यवीर सिंह गंगवार आ गए। श्यामगंज पुल पर हुए हादसे में उनकी गर्दन, गाल और हाथ की उंगली गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने करीब साढ़े तीन घंटे तक ऑपरेशन कर उनकी जान बचाई। फिलहाल घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मूल रूप से पीलीभीत निवासी आदित्यवीर सिंह गंगवार कक्षा 9 के छात्र हैं और नियमित रूप से स्टेडियम में खेल अभ्यास के लिए जाते हैं।

सोमवार को वह अपने मित्र के साथ स्कूटी से अभ्यास कर लौट रहे थे। इसी दौरान श्यामगंज पुल पर हवा में लटका प्रतिबंधित चाइनीज मांझा अचानक उनकी गर्दन में फंस गया, जिससे वह स्कूटी समेत गिर पड़े। अनुराग आर्य ने बताया कि प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ पहले भी अभियान चलाया गया है और अब दोबारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिसके लिए अधिकारिओं ने देर रात बैठक भी की उल्लेखनीय है कि बरेली में पहले भी चाइनीज मांझे से कई हादसे हो चुके हैं, जिससे आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here