जागरण मोर्चा कार्यालय
पीलीभीत। सोशल मीडिया पर एक विवादित टिप्पणी को लेकर में उपजा आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा जानकारी के अनुसार, आरोपी ‘मिस्टर पीलीभीत’ के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अभी तक गिरफ्तारी न होने से वाल्मीकि समाज के लोगों में भारी नाराजगी है। इसी मांग को लेकर आज समाज के सैकड़ों लोगों ने सुनगढ़ी थाने का घेराव कर दिया है। प्रदर्शनकारियों का साफ कहना है कि केवल मुकदमा दर्ज करना काफी नहीं है, आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए ताकि समाज की भावनाओं को ठेस पहुँचाने वालों को कड़ा संदेश मिल सके
पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल
प्रदर्शनकारियों ने थाने के बाहर जमकर नारेबाजी की और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर असंतोष जताया।

थाने पर भारी भीड़
चक्का जाम के बाद अब थाने के घेराव ने प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति को संभालने की कोशिश की जा रही है।
शांति की अपील
पुलिस के आला अधिकारी प्रदर्शनकारियों को समझाने और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाने में जुटे हैं। शहर में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है और हर कोई प्रशासन के अगले कदम का इंतज़ार कर रहा है. सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर लगातार चर्चाएं गर्म हैं|






