Home Breaking News शिक्षामित्रों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

शिक्षामित्रों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

0
47

शिक्षामित्रों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

 

नियमितीकरण समेत कई मांगें उठाईं, 60 हजार शिक्षामित्रों को सुपर टेट से छूट देने की मांग

जागरण मोर्चा कार्यालय

बदायूं। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ बदायूं के पदाधिकारियों ने शिक्षामित्रों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में शिक्षामित्रों की सेवा संबंधी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने और लंबित मांगों पर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई।

 

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षामित्र करीब 26 वर्षों से शिक्षण कार्य कर रहे हैं और लंबे समय से अपनी समस्याओं के समाधान की मांग उठाते आ रहे हैं। उन्होंने शिक्षामित्रों के विद्यालयों में समायोजन की प्रक्रिया पूरी कराने की मांग की।

 

ज्ञापन में टीईटी उत्तीर्ण एवं एनसीटीई मानकों को पूरा करने वाले करीब 60 हजार शिक्षामित्रों को सुपर टेट से छूट देते हुए शिक्षक पद पर समायोजित करने की मांग प्रमुख रूप से रखी गई। इसके साथ ही शिक्षामित्रों की योग्यता और अनुभव को देखते हुए सेवानिवृत्ति की आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष करने तथा 26 वर्षों के अनुभव के आधार पर नियमितीकरण की मांग की गई।

 

संघ ने बेसिक विद्यालयों में आयोजित होने वाली स्पेशल टीईटी परीक्षा में शिक्षामित्रों को शामिल होने का अवसर देने, असामयिक निधन होने वाले शिक्षामित्रों के परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने और परिवार के एक सदस्य को योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी देने की मांग भी की।

 

इस मौके पर जिलाध्यक्ष अमित शर्मा, जिला मंत्री रहीश अहमद, प्रांतीय उप मंत्री मृदुलेश यादव, जिला सचिव धर्मपाल राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी श्याम निवास राजपूत, शमीम अहमद, चरन सिंह, इरफान अली, प्रताप सिंह, फूलसिंह, कैलाश चंद्र, भुवनेंद्र पाल, मुकेश बाबू और ओमेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here