जागरण मोर्चा कार्यालय
पूरनपुर। सब्जी लेने आए व्यापारी के साथ मंडी समिति में मार-पीट हो गई। जिससे खलवली मच गई। भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रविवार को सुवह संसारपुर निवासी माजिद पूरनपुर की मंडी समिति पर सब्जी खरीदने आया था। उसने मंडी समिति पर अकील अहमद उर्फ लाला की दुकान से सब्जी खरीदी। अकील अहमद एआईएमआईएम का जिलाध्यक्ष भी है। खरीददार का कहना है कि यह खराब सब्जी दे रहे थे। जिस पर खरीददार ने अपत्ति जताई। इस पर दोनो में गाली गलौज और कहासुनी होने लगी।इसके बाद मारपीट शुरु हो गई। इसमे अकील अहमद को चोटें आई है। इस दौरान किसी ने वीडीओ वनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसमे दोनो पक्षों में मारपीट और गालियां देना साफ सुनाई दे रहा है। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। वमुश्किल विवाद शांत हो सका। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेजा। कोतवाली के इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडे ने वताया कि दोनों लोगों की तहरीर के आधार पर मेडिकल करा दिया गया है। कार्रवाई की जा रही है। वीडीओ को भी संज्ञान लिया गया है। लोगों ने मंडी पर पुलिस की तैनाती कराने की मांग की है। काफी देर तक दोनो पक्षो में विवाद होता रहा।







