Home Breaking News सैदपुर सीएचसी पर गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, 26 महिलाओं को अल्ट्रासाउंड...

सैदपुर सीएचसी पर गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, 26 महिलाओं को अल्ट्रासाउंड की सलाह

0
28

सैदपुर सीएचसी पर गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, 26 महिलाओं को अल्ट्रासाउंड की सलाह

जागरण मोर्चा कार्यालय

सैदपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया।

 

अभियान के दौरान गर्भवती महिलाओं के हीमोग्लोबिन स्तर, एनीमिया, मलेरिया, ब्लड प्रेशर, पल्स और बुखार आदि की जांच की गई। जांच के साथ ही महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और समय-समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी गई। शिविर में कुल 26 गर्भवती महिलाओं को निशुल्क अल्ट्रासाउंड कराने के लिए लिखा गया, जिससे गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य की स्थिति का पता लगाया जा सके।

 

चिकित्सकों ने महिलाओं को आयरन और कैल्शियम की गोलियां नियमित रूप से तथा निर्धारित समय पर लेने की सलाह दी। साथ ही बताया कि गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार लेना, दवाओं का नियमित सेवन करना और जरूरी जांच कराना मां और बच्चे, दोनों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है।

 

इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विपिन वर्मा, स्टाफ नर्स मधुलिका, नाजिया सहित स्वास्थ्य केंद्र का अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here