Home Breaking News हाथी का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप

हाथी का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप

0
34

मृत हाथी की आयु का अनुमान नहीं लग पा रहा

जागरण मोर्चा कार्यालय

मुरादाबाद,(बढ़ापुर)| साहूवाला रेंज में एक मादा हाथी का शव पड़ा मिलने की सूचना से वन विभाग में हड़कंप मच गया। आनन- फाछनन में वन संरक्षक  ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उनकी मौजूदगी में ही पशु चिकित्सकों के पैनल ने हाथी के शव का पोस्टमार्टम किया और बिसरा को सुरक्षित रख लिया गया है।
बताया जाता है| कि बुधवार को नजीबाबाद डिवीजन की साहूवाला रेंज में गश्त के दौरान वन विभाग की टीम को रेंज की खारी बीट में एक मादा हाथी का शव पड़ा हुआ मिला था। टीम द्वारा रेंज कार्यालय को सूचना दिए जाने के बाद तत्काल ही रेंजर द्वारा विभाग के उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया बताया जाता है कि शव एक मादा हाथी का है। शव से निकल रही दुर्गंध से अनुमान लगाया जा रहा है कि हाथी की मृत्यु कई दिन पूर्व हो चुकी थी इसके अतिरिक्त शव के सड़-गल जाने की वजह से हाथी की आयु का अनुमान भी नहीं लग पाया है।हाथी का शव मिलने की सूचना मिलते ही आनन-फानन में वन संरक्षक मुरादाबाद आदर्श कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और और उन्ही की मौजूदगी में पशु चिकित्सकों के तीन सदस्य पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया और बिसरा को सुरक्षित रख लिया गया है।इस संबंध में डीएफओ अभिनव राज ने बताया कि मृत हाथी की आयु का अनुमान नहीं लग पा रहा है किंतु शव एक व्यस्क मादा हाथी का है। शव एक दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पशु चिकित्सकों के पैनल द्वारा शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हाथी की मृत्यु के सही कारणों का पता लग पाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here