क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी का भव्य स्वागत, शैलेश पाठक के साथ दिखा जनसमर्थन
बरेली से बदायूं तक जगह-जगह स्वागत का चला रहा दूर जुटी भारी भीड़
डॉक्टर शैलेश पाठक का शक्ति प्रदर्शन रहा जोरदार, दातागंज से उमड़ी भीड़
जागरण मोर्चा कार्यालय
बदायूं। पहली बार बदायूं पहुंचे क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी का जिले में जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। बरेली से बदायूं तक उनके स्वागत में कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उत्साह देखते ही बना। विभिन्न स्थानों पर फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका अभिनंदन किया गया, जिससे पूरे मार्ग पर राजनीतिक माहौल गरमाया रहा।
इसी क्रम में दातागंज चौराहा स्थित स्वराज एजेंसी के निकट वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. शैलेश पाठक ने अपने समर्थकों के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने जोरदार नारेबाजी कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। स्वागत कार्यक्रम में फूल-मालाओं से लादकर पूरनलाल लोधी का अभिनंदन किया गया।
डॉ. शैलेश पाठक ने अपने समर्थकों के साथ अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते हुए दातागंज की जनता का दम-खम भी दिखाया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के सहयोग से ही पार्टी को मजबूती मिलती है।
इस मौके पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और क्षेत्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का भरोसा जताया। पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और उत्साह का संतुलन देखने को मिला।
कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी तरह सहयोग बनाए रखने की अपील की।




