Home Breaking News चाइनीज मांझे की चपेट में गन्ना मंत्री का भतीजा, गर्दन पर गंभीर...

चाइनीज मांझे की चपेट में गन्ना मंत्री का भतीजा, गर्दन पर गंभीर चोट

0
277

चाइनीज मांझे की चपेट में गन्ना मंत्री का भतीजा, गर्दन पर गंभीर चोट

श्यामतगंज पुल पर स्कूटी से जाते वक़्त हुआ हादसे का शिकार, ICU में चल रहा इलाज

जागरण मोर्चा कार्यालय

बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना मंत्री के भतीजे के साथ बड़ा हादसा हो गया। चाइनीज मांझे की चपेट में आने से उनकी गर्दन पर गंभीर चोट आई है। हालत नाजुक होने पर उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उपचार में जुटी हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही गन्ना मंत्री और परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल पहुंचे। बताया गया कि गन्ना मंत्री का भतीजा इलेक्ट्रिक स्कूटी से स्पोर्ट्स स्टेडियम की ओर जा रहा था। जैसे ही वह श्यामतगंज पुल पर पहुंचा, अचानक सड़क पर लटक रहे चाइनीज मांझे में उलझ गया। तेज धार वाले मांझे से गर्दन पर गहरी चोट लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस और परिजनों को सूचना दी और घायल को अस्पताल भिजवाया। घटना की सूचना मिलते ही गन्ना मंत्री स्वयं अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से उपचार की स्थिति की जानकारी ली। डॉक्टरों के अनुसार चोट गंभीर है, इसलिए युवक को ICU में रखा गया है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में इलाज जारी है और हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि श्यामतगंज पुल और स्टेडियम मार्ग पर चाइनीज मांझे से हादसों की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। प्रतिबंध के बावजूद बाजार में इसकी अवैध बिक्री जारी है, जिससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों की जान जोखिम में पड़ रही है।घटना की जानकारी पर बारादरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। हादसे के बाद एक बार फिर इस जानलेवा मांझे पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग तेज हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here