Home Breaking News जच्चा-बच्चा की मौत से मचा कोहराम, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप ...

जच्चा-बच्चा की मौत से मचा कोहराम, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप  पहले भी कई हो चुकी है जच्चा-बच्चा की मौत, स्वास्थ्य विभाग खामोश

0
110

जच्चा-बच्चा की मौत से मचा कोहराम, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

 

पहले भी कई हो चुकी है जच्चा-बच्चा की मौत, स्वास्थ्य विभाग खामोश

 

जागरण मोर्चा कार्यालय

सहसवान। थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ोलिया पट्टी तासौल में प्रसव के दौरान प्रसूता और नवजात बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

 

जानकारी के अनुसार गांव निवासी सलमान की पत्नी रिहाना (35) को प्रसव पीड़ा होने पर उपचार के लिए ले जाया गया था। रिहाना का यह पांचवां प्रसव था। उसके पहले चार पुत्रियां हैं। परिजनों के मुताबिक सबसे छोटी बेटी करीब तीन वर्ष की है। सलमान और रिहाना की शादी करीब दस वर्ष पहले हुई थी।

 

बताया गया कि प्रसव के दौरान रिहाना और नवजात बच्चे की मौत हो गई। दोनों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद डॉक्टर मौके से फरार हो गए। इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।

 

समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में किसी कार्रवाई की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी थी। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here