Home Breaking News टीईटी अनिवार्य किए जाने के विरोध में शिक्षकों ने शुरु किया आंदोलन,...

टीईटी अनिवार्य किए जाने के विरोध में शिक्षकों ने शुरु किया आंदोलन, काली पट्‌टी बांधकर जताया आक्रोश

0
62

 

जागरण मोर्चा कार्यालय
रामपुर| उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक)शिक्षक संघ ने अपने प्रदेश नेतृत्व के आदेशानुसार,आरटीई एक्ट लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किए जाने के विरोध में एक बड़ा आंदोलन शुरू किया है। इसी के क्रम में सोमवार से जनपद के सभी शिक्षकों ने दाहिनी भुजा पर काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। जिससे उनकी इस मुद्दे पर विरोध और असंतोष व्यक्त किया जा सके।

इस विरोध प्रदर्शन का एक हिस्सा कल एक्स पर भी दिखा, जब शिक्षकों ने अपना विरोध प्रदर्शन एक्स पर टॉप ट्रेंडिंग में लाने के लिए एक अभियान चलाया। इस अभियान के तहत, शिक्षकों ने अपने विचार और विरोध व्यक्त करने के लिए एक्स पर पोस्ट किए, जिससे यह मुद्दा व्यापक रूप से ध्यान में आ सके। उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल(पूर्व माध्यमिक)शिक्षक संघ, रामपुर के इस आंदोलन का उद्देश्य सरकार से इस मुद्दे पर पुनर्विचार करने और शिक्षकों के हितों की रक्षा कराना है। शिक्षकों का कहना है कि आरटीई एक्ट लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट दी जानी चाहिए।

संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ. राजवीर सिंह और जिला महामंत्री अंजुम सक्सेना ने बताया कि 25 फरवरी तक दाहिने हाथ पर काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया जाएगा। 26 फरवरी को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना और पैदल मार्च करते हुए जिला अधिकारी प्रधानमंत्री भारत सरकार को ज्ञापन दिया जाएगा। अगर उस पर भी टीईटी की अनिवार्यता को समाप्त नहीं किया जाता है तो पूरे देश के शिक्षक मिलकर दिल्ली के रामलीला मैदान में मार्च में महा रैली करने को मजबूर होंगे।

टीईटी से मुक्ति के लिए काली पट्टी बांधकर किया दायित्वों का निर्वहन

रामपुर: आंदोलन के दूसरे चरण में वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त सभी शिक्षकों को टीईटी से मुक्ति के लिए सोमवार को टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र शर्मा एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ महिला शिक्षक संघ के संयुक्त तत्वाधान में पूरे प्रदेश के अंदर काली पट्टी बांधकर शिक्षकों के द्वारा टीईटी मुक्ति के लिए विरोध किया जाने के निर्देश दिए। उसी के क्रम में जिले के सभी शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर अपने दायित्वों का निर्वहन किया प्राप्त निर्देशों के अनुसार काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराने का कार्यक्रम 25 फरवरी तक चलेगा। चरन सिंह जिला मंत्री उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर एसआईआर , बीएलओ एवं बोर्ड परीक्षा विभिन्न जगहों पर विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कार्य कर रहे शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध करने का काम किया।इस मौके पर नरेंद्र सैनी, प्रदीप भटनागर, परितोष चौहान, अनुसेंद्र चौहान, अंजुम सक्सेना, प्रकाश प्रसन्न प्रकाश,राणा तलत, मुजीब कमल, नीतू, आनंद कुमार, अरुण कुमार, राखी सागर, अनुराधा मौर्य, पूनम आनंद, सुरेंद्र यादव शिक्षकों के साथ हजारों शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here