पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी
डीएम और एसएसपी ने विधि-विधान से की पूजा-अर्चना, पुलिस परिवार के बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
जन्माष्टमी महोत्सव में मौजूद एसएसपी अंकिता शर्मा
जागरण मोर्चा कार्यालय
बदायूं। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने पुलिस परिवार के साथ भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस परिवार के बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति से ओतप्रोत गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने भजनों पर नृत्य प्रस्तुत करने के साथ रासलीला का मंचन किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पूरे परिसर में भक्ति और उत्सव का माहौल बना रहा।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, एसडीएम सदर साई आश्रित शाखमुरी, संयुक्त मजिस्ट्रेट/एसडीएम सहसवान शौर्य अरोड़ा, क्षेत्राधिकारी नगर (सहायक पुलिस अधीक्षक) सुमेध मिलिंद जादव, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक इंद्रजीत सिंह समेत पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।





