Home Breaking News व्यापारी समाज को भी मिले विधान परिषद में प्रतिनिधित्व : अनूप अग्रवाल

व्यापारी समाज को भी मिले विधान परिषद में प्रतिनिधित्व : अनूप अग्रवाल

0
14

व्यापारी समाज को भी मिले विधान परिषद में प्रतिनिधित्व : अनूप अग्रवाल

 

जागरण मोर्चा

 

 

पीलीभीत। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश में व्यापारी समाज को विधान परिषद (एमएलसी) में उचित प्रतिनिधित्व दिए जाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लाखों जीएसटी पंजीकृत व्यापारी सरकार को सर्वाधिक राजस्व देने के साथ-साथ बड़े स्तर पर रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद व्यापारी वर्ग को अपेक्षित राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग 7 लाख शिक्षकों के हितों और समस्याओं के समाधान के लिए विधान परिषद में शिक्षक प्रतिनिधियों का प्रावधान है, जबकि करीब 22 लाख जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों के बावजूद व्यापारी समाज के लिए ऐसा कोई प्रतिनिधित्व सुनिश्चित नहीं किया गया है। अनूप अग्रवाल का कहना है कि व्यापारियों पर लगातार कर संबंधी जिम्मेदारियां बढ़ रही हैं और विभिन्न विभागों की कार्रवाई का सामना भी उन्हें करना पड़ता है। ऐसे में व्यापारी समाज की समस्याओं को प्रभावी ढंग से शासन तक पहुंचाने के लिए विधान परिषद में व्यापारी वर्ग का प्रतिनिधित्व आवश्यक है। उन्होंने सरकार से मांग की कि व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए व्यापारी समाज को भी विधान परिषद में उचित प्रतिनिधित्व दिया जाए, ताकि प्रदेश के सबसे बड़े करदाता और रोजगारदाता वर्ग की आवाज प्रभावी रूप से उठाई जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here