Home Breaking News सड़कों पर गोवंश, खाते में 82 लाख फिर भी नहीं बनी गौशाला

सड़कों पर गोवंश, खाते में 82 लाख फिर भी नहीं बनी गौशाला

0
34

सड़कों पर गोवंश, खाते में 82 लाख फिर भी नहीं बनी गौशाला

 

ईओ की लापरवाही पर चेयरमैन सख्त, अंतिम चेतावनी नोटिस जारी

 

जागरण मोर्चा कार्यालय

 

अलापुर। नगर पंचायत अलापुर में गोवंश संरक्षण को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। एक ओर जहां सड़कों पर आवारा गोवंश घूमते नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वृहद गौशाला निर्माण के लिए स्वीकृत 82 लाख रुपये की धनराशि खाते में होने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।

 

जानकारी के अनुसार, करीब एक वर्ष पूर्व नगर पंचायत अलापुर में वृहद गौशाला निर्माण को शासन से मंजूरी मिली थी। इसके लिए 82 लाख रुपये की धनराशि भी नगर पंचायत को उपलब्ध करा दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद कार्य में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई। परिणामस्वरूप क्षेत्र में गोवंश सड़कों पर भटक रहा है, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है और किसानों की फसलें भी प्रभावित हो रही हैं।

 

मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष ने अधिशासी अधिकारी (ईओ) की कार्यशैली पर नाराजगी जताई है। अध्यक्ष ने ईओ को अंतिम चेतावनी नोटिस जारी करते हुए स्पष्ट कहा है कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि गौशाला निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कर निर्धारित समय सीमा में पूरा कराया जाए।

 

अध्यक्ष ने यह भी कहा कि यदि जल्द ही कार्य में प्रगति नहीं दिखाई देती है तो उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर विभागीय कार्रवाई कराई जाएगी। नगरवासियों ने भी प्रशासन से मांग की है कि गौशाला निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाए, ताकि सड़कों पर घूम रहे गोवंश से राहत मिल सके।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here