Home Breaking News सब्जी बेचकर घर लौट रहे बुजुर्ग की अज्ञात वाहन की टक्कर से...

सब्जी बेचकर घर लौट रहे बुजुर्ग की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

0
59

सब्जी बेचकर घर लौट रहे बुजुर्ग की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

जागरण मोर्चा कार्यालय
चंदौसी । में मुरादाबाद रोड स्थित ब्लॉक बनियाखेड़ा के पास शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उनके ठेले में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
रात 9:30 बजे हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आनंद विहार निवासी 55 वर्षीय सोनपाल पुत्र चित्रपाल शनिवार रात करीब 9:30 बजे कॉलोनियों में ठेले पर सब्जी बेचकर अपने घर वापस लौट रहे थे। जब वह मुरादाबाद रोड पर ब्लॉक बनिया खेड़ा के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उनके ठेले में टक्कर मार दी।
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत मानवता का परिचय देते हुए 108 एंबुलेंस की मदद से घायल सोनपाल को सीएचसी
चंदौसी पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन तुरंत सीएचसी पहुंचे। मौत की खबर सुनते ही पत्नी अमरवती का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक सोनपाल अपने पीछे पत्नी के अलावा तीन बेटे और चार बेटियां रोता-बिलखता छोड़ गए हैं।
पुलिस कर रही है जांच
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here