जागरण मोर्चा
रामपुर| विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ के तत्वाधान में जिला विज्ञान क्लब रामपुर द्वारा एक दिवसीय वैज्ञानिक शोध प्रयोगशाला का भ्रमण व वैज्ञानिक व्याख्यान कार्यक्रम के लिए मंगलवार को आनंदा मिल्क डेयरी लिमिटेड, गजरौला ले जाया गया।
100 मेधावी विद्यार्थियों को व 10 विज्ञान शिक्षकों को सुबह 10 बजे मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर भ्रमण वाहन 2 बसों को गांधी समाधि से रवाना किया।

झंडी दिखाकर भ्रमण वाहन 2 बसों को रवाना करने के लिए अतिथि के रूप में अशोक कुमार, शिव शंकर सिंह, रचना चतुर्वेदी, राजकीय जुल्फिकार इंटर कॉलेज, फैजान सईद, लक्ष्मी यादव सभी अतिथियों को बुके देकर स्वागत किया। सभी अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर भ्रमण वाहन को रवाना किया। झंडी दिखाने के बाद सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया वहां पर दूध प्रसंस्करण से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को विद्यार्थियों को गहनता से समझाया व दिखाया। उनके पीछे की वैज्ञानिक प्रक्रिया को भी समझाया गया विद्यार्थियों ने बहुत गहनता के साथ औद्योगिक संस्थान की समस्त गतिविधियों को बारीकी से समझा। भ्रमण में गए सभी विद्यार्थियों को रेखा गुप्ता, प्रवक्ता कन्या इंटर कॉलेज खारी कुआं ने व्याख्यान के माध्यम से सभी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।दीपक कुमार गुप्ता ने अपने व्याख्यान में दूध के फटने के पीछे की रासायनिक वजह दूध से पनीर के बनने की रासायनिक प्रक्रिया, दही के बनने की रासायनिक प्रक्रिया आदि को लेकर गहनता से समझाया। आनंदा मिल्क डेयरी लिमिटेड के सहायक प्रबंधक हितेंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों को गहन रूप से प्रयोग प्रदर्शन के माध्यम से औद्योगिक संस्थान में चल रही प्रक्रियाओं को समझाया व सभी प्रयोग प्रदर्शकों को कराकर दिखाया। आनंदा मिल्क डेयरी लिमिटेड, गजरौला, उत्तर प्रदेश के तकनीशियन बबलू सिंह, जुबैर अहमद, विक्की कौशल आदि ने सभी विद्यार्थियों को औद्योगिक संस्थान का भ्रमण कराया। कार्यक्रम में अरुण कुमार, योगेश कुमार, नदीम अहमद, सरिता गुप्ता, निधि जायसवाल, अंकुर सिंह आदि उपस्थित रहे







