Home Breaking News स्कूली बच्चों को ढो रहे छह ई-रिक्शा सीज ...

स्कूली बच्चों को ढो रहे छह ई-रिक्शा सीज 20 वाहनों की जांच, चार के चालान  बिना फिटनेस और बीमा के चल रहे वाहनों पर कार्रवाई

0
103

स्कूली बच्चों को ढो रहे छह ई-रिक्शा सीज

 

 

20 वाहनों की जांच, चार के चालान

 

बिना फिटनेस और बीमा के चल रहे वाहनों पर कार्रवाई

जागरण मोर्चा कार्यालय

बदायूं। जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बुधवार को विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) हरिओम और यात्री/मालकर अधिकारी अभिनव चौधरी के नेतृत्व में विभिन्न विद्यालयों के आसपास और प्रमुख मार्गों पर ई-रिक्शा की जांच की गई। अभियान में ऐसे वाहनों को विशेष रूप से चिह्नित किया गया, जिनसे बच्चों को बिना वैध दस्तावेज और सुरक्षा मानकों के विद्यालय लाया-ले जाया जा रहा था।

 

चेकिंग के दौरान कुल 20 ई-रिक्शा की जांच की गई। इनमें छह ई-रिक्शा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सीज कर दिए गए, जबकि चार के चालान किए गए। जांच में वाहनों के पंजीयन, परमिट अथवा आवश्यक अनुमति, फिटनेस, बीमा और बच्चों के सुरक्षित परिवहन से संबंधित मानकों की पड़ताल की गई।

 

परिवहन अधिकारियों ने वाहन चालकों को बच्चों की सुरक्षा के प्रति गंभीरता बरतने और सभी जरूरी दस्तावेज व सुरक्षा मानक पूरे रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि स्कूली बच्चों को ऐसे वाहनों से परिवहन कराना जोखिमपूर्ण है, जो निर्धारित मानकों को पूरा नहीं करते।

 

परिवहन विभाग ने अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन से अपील की है कि बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने के लिए केवल वैध दस्तावेज, फिटनेस, बीमा और निर्धारित सुरक्षा मानकों वाले अधिकृत वाहनों का ही प्रयोग किया जाए। विद्यालय प्रबंधन भी यह सुनिश्चित करें कि बच्चों के परिवहन में लगे वाहनों के सभी दस्तावेज और मानक पूरे हों।

 

विभाग ने स्पष्ट किया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here