Home Breaking News “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में डीएम-एसएसपी ने किया पौधारोपण, जनपदवासियों...

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में डीएम-एसएसपी ने किया पौधारोपण, जनपदवासियों से की सहभागिता की अपील

0
8

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में डीएम-एसएसपी ने किया पौधारोपण, जनपदवासियों से की सहभागिता की अपील

पुलिस लाइन में चला हरित संदेश का अभियान, जिलेभर के थानों में भी लगाए गए पौधे

जागरण मोर्चा कार्यालय
बदायूं। “एक पेड़ माँ के नाम” वृहद वृक्षारोपण महाअभियान के अंतर्गत रविवार को पुलिस लाइन परिसर में जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने पौधारोपण कर हरियाली का संदेश दिया। इस दौरान अधिकारियों ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने कहा कि केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी आवश्यक है, ताकि वे भविष्य में बड़े वृक्ष बनकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभा सकें। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमें प्राणवायु प्रदान करते हैं, पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हैं और वर्षा चक्र को सुचारु रखने में सहायक होते हैं।

अधिकारियों ने जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण, तापमान में वृद्धि और जल संकट जैसी गंभीर समस्याओं के समाधान में वृक्षों की अहम भूमिका पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जब समाज, प्रशासन, विद्यार्थी, किसान और जनप्रतिनिधि मिलकर इस अभियान को जनआंदोलन बनाएंगे, तभी एक स्वच्छ, हरित और समृद्ध भारत का निर्माण संभव होगा।

इस अवसर पर “पेड़ लगाएं, पर्यावरण बचाएं – माँ का आशीर्वाद पाएं” का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के सभी थाना परिसरों, पुलिस चौकियों और पुलिस कार्यालयों में भी व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद पुलिस ने पूरे उत्साह के साथ इस अभियान में भागीदारी निभाई। पुलिस विभाग ने हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए अधिकाधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here