*औद्योगिक गलियारे के भूमि अधिग्रहण के विरोध में प्रदर्शन
मांगें न मानीं तो आमरण अनशन होगा
जलालाबाद; शाहजहांपुर
औद्योगिक गलियारे के लिए प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण के विरोध में शनिवार को गुलड़िया दुमकपुर, नगरिया, मछरियाई, लहरावल और पलरई के किसान पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से तहसील तक नारेबाजी करते हुए पहुंचे और धरना दिया। नायब तहसीलदार रोहित कटियार को ज्ञापन देने से इनकार करते हुए किसानों ने एसडीएम मधुसूदन गुप्ता के आने पर ही ज्ञापन सौंपा। किसानों ने 16 जुलाई 2026 के भूमि अधिग्रहण संबंधी प्रस्ताव को निरस्त करने, उचित मुआवजा और प्रभावित प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को औद्योगिक गलियारे में नियमित नौकरी देने की मांग की। चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर तहसील में आमरण अनशन और भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। प्रदर्शन में राम कृष्ण सिंह, निखिल राजपूत, परवेंद्र वर्मा, धर्वेन्द्र वर्मा, शोभित राजपूत, बाबू राम मास्टर सहित दर्जनों किसान मौजूद





