Home Breaking News कड़ी सुरक्षा के बीच मनाया जाएगा मोहर्रम, 10 फीट से अधिक ऊंचे...

कड़ी सुरक्षा के बीच मनाया जाएगा मोहर्रम, 10 फीट से अधिक ऊंचे ताजियों पर रोक

0
45

कड़ी सुरक्षा के बीच मनाया जाएगा मोहर्रम, 10 फीट से अधिक ऊंचे ताजियों पर रोक


अपने अधीनस्थ अफसरों को निर्देश देते एसपी व गश्त करते पुलिस कर्मी
जागरण मोर्चा कार्यालय
पीलीभीत। जनपद में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने बताया कि इस वर्ष जनपद में 10 फीट से अधिक ऊंचे ताजिए नहीं बनाए जाएंगे। इसके लिए संबंधित आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। मोहर्रम को लेकर सम्मानित जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं एवं नागरिकों के साथ लगातार शांति समिति की बैठकें आयोजित की जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि जनपद में पुलिस द्वारा लगातार फ्लैग मार्च किया जा रहा है, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना बनी रहे। साथ ही उपद्रव फैलाने वाले एवं शरारती तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसपी ने कहा कि पीलीभीत में मोहर्रम का त्योहार पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here