Home Breaking News कलीनगर तहसील के नायब तहसीलदार पर अनियमितताओं के आरोप मुख्यमंत्री से कार्रवाई...

कलीनगर तहसील के नायब तहसीलदार पर अनियमितताओं के आरोप मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग

0
39

कलीनगर तहसील के नायब तहसीलदार पर अनियमितताओं के आरोप
मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग

जागरण मोर्चा कार्यालय
पूरनपुर। तहसील कलीनगर में तैनात नायब तहसीलदार अजय यादव के खिलाफ कथित अनियमितताओं और मनमानी को लेकर मुख्यमंत्री को मुकेश गुप्ता एडवोकेट द्वारा शिकायत भेजी गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वर्ष 2022 से तहसील में तैनाती के दौरान राजस्व संबंधी मामलों के निस्तारण में नियमों की अनदेखी की जा रही है, जिससे आम जनता और वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शिकायतकर्ताओं ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा है कि कई राजस्व मामलों में बिना अवैध धन लिए पत्रावलियों का निस्तारण नहीं किया जाता, जिससे लोगों में रोष व्याप्त है। आरोप है कि लगातार शिकायतों के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ और इससे न्याय व्यवस्था प्रभावित हो रही है। शिकायतकर्ताओं का यह भी कहना है कि यदि समय रहते मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई नहीं की गई तो लोगों का प्रशासनिक व्यवस्था से विश्वास कमजोर होगा और जनाक्रोश बढ़ सकता है।
शिकायत में मुख्यमंत्री से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर नायब तहसीलदार के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने तथा जनहित में उनका स्थानांतरण किए जाने की मांग की गई है। यह शिकायत 4 अगस्त 2026 को अधिवक्ता मुकेश गुप्ता एवं अधिवक्ता नोशाद अली की ओर से प्रेषित की गई है। शिकायत की प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है, ताकि मामले में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here