Home Breaking News कादरचौक में डकैती, पुलिस ने मामूली धाराओं में दर्ज किया केस, मान...

कादरचौक में डकैती, पुलिस ने मामूली धाराओं में दर्ज किया केस, मान रही संदिग्ध

0
43

कादरचौक में डकैती, पुलिस ने मामूली धाराओं में दर्ज किया केस, मान रही संदिग्ध

गन प्वाइंट पर शराब कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट ले गए

थाना पुलिस ने चोरी लूट की धाराओं में दर्ज किया केस, अज्ञात बदमाश

जागरण मोर्चा कार्यालय

बदायूं। कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव गनियाई में शुक्रवार देर रात नकाबपोश बदमाशों ने एक शराब कारोबारी के घर धावा बोलकर गन प्वाइंट पर परिवार को बंधक बना लिया और लाखों रुपये की लूट को अंजाम दिया। पीड़ित के अनुसार बदमाश करीब चार लाख रुपये के जेवरात और 38 हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद गांव में दहशत फैल गई है।

गांव निवासी अमर सिंह, जो देसी शराब का ठेका चलाते हैं और टेंट का व्यवसाय भी करते हैं, ने बताया कि देर रात करीब पांच असलाहधारी बदमाश घर में घुस आए। बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर पूरे घर की तलाशी ली और कीमती सामान समेट लिया। घटना के दौरान बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की।

सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्रों में कांबिंग की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामला चोरी व लूट की धाराओं में दर्ज किया है।

एसपी सिटी अभिषेक सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। ओवररेट शराब बिक्री को लेकर विवाद की बात सामने आई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here