पति और देवर ने कूदकर बचाई जान मची अफरा-तफरी
जागरण मोर्चा कार्यालय
रामपुर| चलती कार में डंपर के टक्कर मारने के बाद कार में आग लग जाने से श्रावस्ती में तैनात महिला सिपाही और उसके दो साल का बेटा जिंदा जल गया। जिससे दोनों की मौत हो गई। जबकि महिला का पति और देवर ने कूदकर जान बचाई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मिलक क्षेत्र के बेहटरा गांव में दान सिंह का परिवार रहता है। वह किराए पर गाड़ियां चलवाने का काम करते हैं। इनकी पहली पत्नी की भी चार साल पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। उसके बाद दान सिंह ने लता से शादी की थी,जोकि डायल 1090 में श्रावस्ती में तैनात थीं। दान सिंह अपनी पत्नी लता बेटे लट्टू और बरेली निवासी रिशतेदार रवि के साथ नैनीताल से घर लौट कर आ रहे थे। कि गंज थाना क्षेत्र में काशीपुर आगा गांव के पास डंपर ने कार में टक्कर मार दी थी। जिसके बाद पेट्रोल की टंकी फट जाने के कारण कार में आग लग गई थी। कार में सवार दान सिंह और रवि ने किसी तरह से अपनी जान बचा ली थी जबकि लता और उसका दो साल का बेटा कार में आग में फंस गए थे। पति ने कार से दोनों को निकालने का प्रयास किया। कार में आग लगने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को बुलाया और आग बुझाई गई। इसके बाद कार से महिला सिपाही और उसके बेटे को निकाला गया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सिपाही ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। पुलिस ने पति और देवर को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।तहरीर के आधार पर गंज पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।






